Latestkatni

कृषि उपज मंडी निरीक्षक ने पूर्व कर्मचारी पर लगाए जातिगत अपमानित करने के आरोप, एसपी व कलेक्टर तक पहुंची शिकायत

कटनी। कृषि उपज मंडी में निरीक्षक के पद पर पदस्थ राकेश कुमार पनिका ने मंडी के ही एक पूर्व कर्मचारी चंद्रशेखर अग्रिहोत्री पर मिथ्या साक्ष्य तैयार कर अपराधिक षडयंत्र करते हुए झूठी शिकायत कर जातिगत अपमानित करने तथा शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है।

इस संबंध में एक शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई है तथा शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर व अजाक थाना प्रभारी को भी दी गई है।

शिकायत की प्रति यशभारत डॉट काम को उपलब्ध कराते हुए मंडी निरीक्षक राकेश कुमार पनिका ने बताया कि वह अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति हूं तथा अनावेदक चंद्र द्रशेखर अग्निहोत्री सवर्ण जाति का व्यक्ति है।

अनावेदक के द्वारा मिथ्या साक्ष्य तैयार कर अपराधिक षडय़ंत्र करते हुये झूठे आधारों पर आवेदक के विरुद्ध शिकायत करने तथा जातिगत रूप से अपमानित करते हुये आवेदक के शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हुये मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने के का कार्य किया जा रहा है।

आवेदक मण्डी निरीक्षक है इसलिये चंद्रशेखर अग्निहोत्री विगत कई वर्षों से मुझ आवेदक को प्रताडि़त कर रहा है। राकेश पनिका ने बताया कि चंद्रशेखर अग्रिहोच्त्री मुझे फोन करके अपने घर बुलाता था और मुझसे दाल-चावल की बोरियों की मांग करता था एवं घर के अन्य खर्चे के लिये पैसों की मांग करता था तथा लगातार मुझे ब्लेक मेलिंग करता चला आ रहा था।

राकेश ने शिकायत में यह भी कहा है कि चंद्रशेखर अग्रिहोत्री उससे पूरानी बुराई मानता है तथा लगातार अपराधिक षडय़ंत्र करते हुये लगातार कूटरचित शिकायतें तैयार करते हुये फर्जी हस्ताक्षर कर आवेदक के विभाग में लगातार मिथ्या शिकायतें करते रहता है।

जिससे अनावेदक की शिकायतों से लगातार विभाग के द्वारा उसके विरुद्ध जांच की कार्यवाही होती रहती है। जिससे उसको शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रहा है। मंडी निरीक्षक राकेश कुमार पनिका ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए चंद्रशेखर अग्रिहोत्री के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम