पहलगांव में आतंकी हमले के बाद पीरबाबा का सालाना उर्स स्थगितपीरबाबा कमेटी ने शहीदों को कैडिल प्रज्जवलित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

20250423 174135 scaled

पहलगांव में आतंकी हमले के बाद पीरबाबा का सालाना उर्स स्थगितपीरबाबा कमेटी ने शहीदों को कैडिल प्रज्जवलित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजल

कटनी- जम्मूकश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाव में हुए आतंकवादी हमले में 26से ज्यादा निर्दोष नागरिकों की हत्या किए जाने के बाद पूरे देश भर में शोक औऱ रोष का माहौल है। इस नरसंहार की घटना की सभी धर्मावलंबियों के साथ तमाम सामाजिक राजनैतिक संगठनों ने निंदा की है। इस ख़ौफ़नाक घटना के बाद कटनी में भी शोक का माहौल है। इस दुःखद घटना के बाद पीरबाबा में आयोजित होने बाले सालाना उर्स 2025 के सभी कार्यक्रम आगामी दिनों के लिए स्थगित कर दिए गए है।
आज सायं 5बजे शहीदों को कैंडिल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा गहन शोक व्यक्त किया गया।इस मौके पर पीरबाबा ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष तनवीर खान तन्नू , उर्स आयोजन प्रभारी राजेन्द्र कुमार दुबे पप्पू भैया पीर बाबा कमेटी अध्यक्ष तनवीर खान उर्स प्रभारी राजेंद्र दुबे शेर ए परस्त हजरत फहीम अशरफ शाहाब मारूफ अहमद हनफी रवि श्रीवास्तव अन्वर खान अवकाश जायसवाल अजहरुद्दीन भाई अज्जू सुनील हसीजा हाजी हवीब मुफीद भाई काजी वसीम इरफान खान शाहरुख भाई फिरोज भाई लिप्पू भाई की उपस्थिति रही।सभी ने एक स्वर में कहा पहलगाम की ये आतंकवादी घटना अत्यंत निंदनीय है। पीरबाबा उर्स कमेटी इसकी कड़ी निंदा करती है। कौमी एकता की मिसाल पीरबाबा के सालाना उर्स 2025 के सभी कार्यक्रम को आगामी समय तक लिए निरस्त किए जाते है।