तलवार बाजी के बाद 155 का कागज और अब चाकूबाजी व गोलीबारी के बाद पीडि़त पक्ष पर ही बना दिया मामला, पुलिस की लापरवाही से बदमाशों के हौंसले बुलंद
तलवार बाजी के बाद 155 का कागज और अब चाकूबाजी व गोलीबारी के बाद पीडि़त पक्ष पर ही बना दिया मामला, पुलिस की लापरवाही से बदमाशों के हौंसले बुलंद

कटनी। रंगनाथ थाना अंतर्गत झर्रा टुकरिया मस्जिद के पीछे बस्ती में कल सोमवार की शाम बेखौफ अपराधियों द्धारा की गई चाकूबाजी व गोलीबारी की घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।
दो दिन पूर्व बेखौफ अपराधियों ने पीडि़त परिवार के एक युवक पर तलवार से हमला किया था। पीडि़त परिवार रंगनाथ थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो उसे धारा 155 के तहत पुलिस अहस्तक्षेप का मामला बताकर चलता कर दिया।
जिसका परिणाम यह हुआ कि बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की शाम फिर पीडि़त परिवार के घर में घुसकर चाकूबाजी करने के बाद गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। यदि पुलिस तलवार बाजी वाली घटना में ही अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई कर देती तो शायद अपराधियों में दूसरी बार घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने की हिम्मत नहीं पड़ती।
उधर पुलिस ने कल सोमवार की शाम वाली घटना में भी अपराधियों का साथ देते हुए पीडि़त परिवार के सदस्यों पर ही मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गीता ठाकुर की शिकायत पर राजा मुसलमान, सन्नो बानो व गोलू मुसलमान के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है जबकि इसी परिवार के घर में घुसकर कलशाम अपराधियों ने चाकूबाजी व गोली बारी की घटना को अंजाम दिया था। कुल मिलाकर इस पूरे मामले में शुरू से ही पुलिस लापरवाही करती जा रही है जो इतनी बड़ी वारदात के बाद भी जारी है।
हालांकि रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव का कहना है कि घर में घुसकर चाकूबाजी व गोली बारी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।








