Latest

कोर्ट के बाहर हंगामा: मारपीट के बाद वकीलों ने आरोपी को घेरकर किया प्रदर्शन

कोर्ट के बाहर हंगामा: मारपीट के बाद वकीलों ने आरोपी को घेरकर किया प्रदर्शन

कोर्ट के बाहर हंगामा: मारपीट के बाद वकीलों ने आरोपी को घेरकर किया प्रदर्शन। एमपी नगर। कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद वकीलों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

कोर्ट के बाहर हंगामा: मारपीट के बाद वकीलों ने आरोपी को घेरकर किया प्रदर्शन

क्या हुआ कोर्ट के बाहर?

शिकायतकर्ता अनंत के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे वह न्यायाधीश राजदीप सिंह ठाकुर की कोर्ट (जी-17) के बाहर एक महिला पक्षकार के साथ खड़े थे। इसी दौरान विद्युत भटनागर वहां पहुंचा और कथित रूप से अभद्रता करने लगा।

बात बढ़ने पर झूमाझटकी और मारपीट शुरू हो गई। अनंत की जैकेट का बटन टूट गया।चेहरे पर आंख के पास नाखून से चोट आई

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एमपी नगर थाना में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

वकीलों का फूटा गुस्सा

घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकील भड़क गए और। आरोपी विद्युत भटनागर की पिटाई कर दी। वह किसी तरह बचकर दूसरी कोर्ट में भागा। इसके बादव कीलों की भीड़ ने उसे दिनभर घेरकर रखा और कोर्ट के बाहर जमकर नारेबाजी की।

स्थिति तनावपूर्ण

इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button