दिल्ली आतंकी हमले के बाद श्योपुर में सुरक्षा कड़ी, चेक पोस्ट बढ़ाई गई
दिल्ली आतंकी हमले के बाद श्योपुर में सुरक्षा कड़ी, चेक पोस्ट बढ़ाई गई

दिल्ली आतंकी हमले के बाद श्योपुर में सुरक्षा कड़ी, चेक पोस्ट बढ़ाई गई। दिल्ली में हुई आतंकी घटना के बाद पुलिस मुख्यालय से जारी अलर्ट के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर सहित सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान चल रहा है। बस स्टैंड, होटल, धर्मशालाओं और प्रमुख बाजारों में पुलिस टीमों ने सघन जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली आतंकी हमले के बाद श्योपुर में सुरक्षा कड़ी, चेक पोस्ट बढ़ाई गई
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर शहर में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है। होटल संचालकों को ठहरने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नेशनल हाईवे-552 पर आने-जाने वाले वाहनों की सख्त चेकिंग की जा रही है।
संवेदनशील इलाकों की निगरानी
पुलिस ने गश्त बढ़ाते हुए संवेदनशील इलाकों की निगरानी तेज कर दी है। बसों में सफर करने वाले यात्रियों के सामान की भी जांच की जा रही है। एसपी अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले की शांति और सुरक्षा बनी रहे।








