Site icon Yashbharat.com

लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उनसे दुष्कर्म फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था युवकों का संगठित गिरोह

Indore news update

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उनसे दुष्कर्म फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने में मुस्लिम युवकों के संगठित गिरोह की नापाक हरकतों से पता लगता है कि उन्होंने किस सुनियोजित ढंग से अजमेर जैसे इस कांड को अंजाम दिया। पुलिस ने भी इस संवेदनशील मामले में शुरू से ही कार्रवाई में हीलाहवाली की।

नतीजतन, धर्म विशेष के युवाओं के हौसले बुलंद होते गए, लेकिन जब लड़कियों ने कार्रवाई की ठान ली तो पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा। अब तक भोपाल के पांच थानों में पांच मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें 12 लोगों को आरोपित बनाया गया है।

मुख्य आरोपित फरहान खान के अलावा अली, साहिल, साद, अबरार और नबील पर केस दर्ज है। वे पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले हैं। एक आरोपी हामिद ने पिछले वर्ष आत्महत्या कर ली थी। फरहान की बहन जोया और उसके पति पर भी केस दर्ज है।

SIT कर रही मामले की जांच

पुलिस आयुक्त ने एसआइटी बनाकर जांच का जिम्मा उसे सौंप दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि भोपाल के टीआइटी कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं को फंसाने वाले संगठित जिहादी गिरोह का मुख्य आरोपी फरहान खान वर्ष 2023 से ही एक पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। उस समय वह नाबालिग थी। इससे पहले उसकी बहन को इस गिरोह ने अपने चंगुल में लिया था।

 सुनीं पीड़िता की चीखें

छात्रा के अड़ने पर हुई एफआईआर

मोबाइल में 10 से 12 युवतियों के वीडियो मिले

Exit mobile version