FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

श्रमोदय आईटीआई भोपाल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, 31 मई तक करें आवेदन

कटनी, 13 मई : श्रमोदय आईटीआई भोपाल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, 31 मई तक करें आवेदन। श्रमिकों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से स्थापित श्रमोदय आदर्श आईटीआई, भोपाल में सत्र 2024–25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2025 तक www.dsd.mp.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

संस्थान में कुल 8 व्यवसायिक ट्रेड संचालित हैं:

 दो वर्षीय पाठ्यक्रम:

  • तकनीशियन मेकाट्रॉनिक्स
  • इलेक्ट्रीशियन
  • सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन
  • सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट

 एक वर्षीय पाठ्यक्रम:

  • फैशन डिजाइन एण्ड टेक्नोलॉजी
  • इंटीरियर डिज़ाइन एण्ड डेकोरेशन
  • आईओटी स्मार्ट सिटी
  • वेल्डर

इनमें से वेल्डर ट्रेड के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास है, जबकि अन्य सभी ट्रेडों के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। श्रमोदय आईटीआई में मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। यह पहल श्रमिक परिवारों को रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम हैश्रमोदय आईटीआई भोपाल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, 31 मई तक करें आवेदन

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम