कटनी में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन सख्त: कलेक्टर ने दिए उड़नदस्ता दल गठित करने के निर्देश; बाहर से धान लाने वाले बिचौलियों पर दर्ज होगी FIR

Screenshot 20261109 123259 WhatsApp

कटनी में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन सख्त: कलेक्टर ने दिए उड़नदस्ता दल गठित करने के निर्देश; बाहर से धान लाने वाले बिचौलियों पर दर्ज होगी FIR

कटनी: जिले में समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। अवैध रूप से धान का भंडारण और परिवहन करने वाले व्यापारियों, दलालों और बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को आयोजित समय-सीमा (TL) बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि केवल जिले के वास्तविक किसानों को ही उनकी उपज का समर्थन मूल्य मिलना चाहिए, इसके लिए अभी से सख्त निगरानी शुरू की जाए।

SDM के नेतृत्व में गठित होंगे विशेष उड़नदस्ता दल अवैध अनाज और विशेषकर धान के क्रय-विक्रय व परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर ने संबंधित अनुविभाग के एसडीएम (SDM) के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल (Flying Squad) गठित करने के निर्देश दिए हैं। इन दलों में राजस्व, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

उड़नदस्ता दलों को मुख्य रूप से निम्नलिखित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

  • बाहरी धान की आवक पर रोक: अन्य जिलों से धान लाकर कटनी के उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर बेचने की कोशिश करने वाले लोगों और बिचौलियों पर पैनी नजर रखना।

  • जांच नाकों और मुख्य मार्गों पर निगरानी: जिले के वन एवं खनिज जांच नाकों (Checkposts) सहित सभी मुख्य मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग करना और संदिग्ध वाहनों की जांच करना।

  • मंडी शुल्क चोरी पर लगाम: अधिसूचित कृषि उपज के अवैध परिवहन को रोककर कृषि उपज मंडी फीस और निराश्रित शुल्क की चोरी (अपवंचन) को रोकना।

इसे भी पढ़ें-  बरही बंद रहा: छह मौतों से भड़का जनाक्रोश, व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रख जताया विरोध,नौ घंटे तक जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, नागरिकों की दो टूक- अब आश्वासन नहीं, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई

नियम तोड़ने वालों पर दर्ज होगी FIR, वसूली जाएगी पेनाल्टी कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को दो-टूक निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध रूप से धान का परिवहन या भंडारण करने वालों के खिलाफ बिना किसी हिचक के कड़ी कार्रवाई की जाए। पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नजदीकी पुलिस थानों में तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही, अवैध परिवहन के मामलों में मंडी अधिनियम के नियमों के तहत भारी पेनाल्टी शुल्क भी वसूला जाएगा, जिससे नियमों के पालन के साथ-साथ मंडी की आय में भी बढ़ोतरी हो सके।