Sunday, April 5, 2026
Latest:
Latest

Adiwasi Btaliyan: विलुप्त होती सहरिया, बैगा और भारिया जनजातीय को मुख्य धारा से जोड़ने मध्य प्रदेश में बनेगी आदिवासी बटालियन, भेजा प्रस्‍ताव

Adiwasi Btaliyan: विलुप्त होती सहरिया, बैगा और भारिया जनजातीय को मुख्य धारा से जोड़ने मध्य प्रदेश में बनेगी आदिवासी बटालियन, प्रस्‍ताव भेजा । कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने आदिवासी बटालियन बनाने की मांग की है. मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक प्रस्ताव देने जा रहे हैं. जिसमें हमने मध्य प्रदेश में विलुप्त होती सहरिया, बैगा और भारिया जनजातीय को मुख्य धारा से जोड़ेंगे. हमने इसके लिए एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे. प्रस्ताव में एक बटालियन बनाई जाए, जैसे सिख बटालियन बनी हुई है. जिसके माध्यम से विलुप्त होती जनजाति को रोजगार और मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा.

Amarwada By Election Result Announced : भाजपा 3000 वोट से जीती अमरवाड़ा उप चुनाव, समर्थकों में उत्‍साह

आने वाले समय में आदिवासी बटालियन बनाई जाएगी

कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि आने वाले समय में आदिवासी बटालियन बनाई जाएगी. जैसे अन्य बटालियन में बनी है. उन्होंने इस दौरान सिख बटालियन का भी जिक्र किए. उन्होने कहा कि वैसे ही आदिवासी बटालियन का गठन किया जाएगा. आदिवासियों की 46 जातियां हैं. उसमें से तीन जातियां सहरिया ,बैगा और भारिया ऐसी जनजातीय हैं, जो विलुप्त होती जा रही है. उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ रुपए दिया है. उसके लिए हम अलग से विस्तार से आपको बताएंगे कि हम उनके लिए क्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की बटालियन बने, उसके लिए भी हमने प्रस्ताव मुख्यमंत्री को देने जा रहे हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम