Aditya Narayan Wedding: आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग अनाउंस की शादी, कहा- तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से ले रहा हूं ब्रेक

नई दिल्ली। Aditya Narayan Wedding आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग अनाउंस की शादी, कहा- तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से ले रहा ब्रेक हूं।
सिंगर आदित्य नारायण ने कुछ समय पहले गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि वह गर्लफ्रेंड से जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे।
अब आदित्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया है कि वह कब श्वेता अग्रवाल से शादी करेंगे।
आदित्य नारायण ने श्वेता संग फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखी। आदित्य ने लिखा, “हम शादी कर रहे हैं। दुनिया का सबसे खुशनसीब लड़का हूं, जिसे श्वेता मिली, मेरी सोलमेट, 11 साल पहले और हम फाइनली दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हम दोनों ही काफी प्राइवेट लोग हैं। मानते हैं कि एक व्यक्ति की प्राइवेट लाइफ को प्राइवेट रखना चाहिए। शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से विदा ले रही हूं। दिसंबर में मिलते हैं। कहा था न, कभी न कभी तो मिलोगे कहीं पर हमको यकीन है।”

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य ने श्वेता संग रिलेशनशिप पर बात की थी। आदित्य ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, “मैं श्वेता से फिल्म ‘शापित’ के सेट पर मिला था और हम दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। फिर धीरे-धीरे मुझे श्वेता से प्यार होने लगा। शुरू में वह सिर्फ दोस्त बनना चाहती थीं, क्योंकि हम दोनों यंग थे और अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे। हर रिलेशनशिप की तरह हमारे रिलेशन में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। मेरे पैरेंट्स को श्वेता काफी पसंद है। हमारी शादी नवंबर-दिसंबर में हो सकती है।”








