Adhaar Card Update: आधार कार्ड अपडेट के लिए ज्यादा चार्ज लेने पर यहां करें Complain

Adhaar Card Update: आधार कार्ड अपडेट के लिए ज्यादा चार्ज लेने पर यहां करें Complain  । आधार कार्ड आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है ज्यादातर कागजी कार्रवाई के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है। आधार कार्ड अपनी पहचान दिखाने, गैस सिलेंडर में नंबर लगवाने, सिम कार्ड से लेकर बैंक तक के कामों में अनिवार्य हो गया है। ऐसे में आधार कार्ड में दी गई जानकारी भी सही और अपडेट रहना जरूरी है। आधार कार्ड में ज्यादातर लोगों के फोटो, नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां पुरानी या गलत होने पर ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए आधार केंद्र पर जाकर मामूली शुल्क जमा कर अपडेट करा सकते हैं।

 

आधार केंद्र पर ज्यादा पैसे की मांग

कई बार आधार केंद्र पर मौजूद कर्मचारी काम करवाने के एवज में या जल्द काम करवाने के नाम पर तय शुल्क से अधिक राशि की मांग करते हैं। ज्यादातर लोगों को शुल्क की जानकारी नहीं होने पर ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं ऐसे में आज हम आपको बताएंगे आधार केंद्र पर कौन-कौन से काम होते हैं और किस कार्य के लिए कितना शु्ल्क देना पड़ता है।

कब जाएं आधार केंद्र

आधार कार्ड पर अपना नाम, पता, जन्मतिथि ठीक करवानी हो या फिर फोन नंबर बदलवाना हो, फोटो अपडेट करानी हो या अपने माता-पिता, पति या गार्जियन का नाम बदलवाना हो तो आधार केंद्र जाकर उसे सुधरवा या अपडेट करवा सकते हैं।

इन कामों के लिए नहीं लगता एक भी रुपया
आधार पंजियन या एनरोलमेंट एक दम मुफ्त है। इसके लिए एक भी रुपया नहीं देना पड़ता।
बच्चों का आधार कार्ड पर बायोमेट्रिक अपडेट करवाना भी बिल्कुल फ्री है। इसके लिए भी एक भी रुपया नहीं देना पड़ता।

इसके लिए शुल्क निर्धारित

वयस्क को आधार कार्ड पर बायोमेट्रिक अपडेट करवाने का लिए 100 रुपए चार्ज तय किया गया है।
अपने आधार कार्ड पर नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि अपडेट करवाने के लिए 50 रुपए शुल्क देना होगी।

तय राशि से अधिक चार्ज मांगने पर करें शिकायत

आधार केंद्र पर ज्यादा पैसे मांगने पर अप 1947 नंबर पर काल करकर्मचारी की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा आधार के आफिशियल लिंक myaadhaar.uidai.in/file-complaint पर भी जाकर कर सकते हैं।

Exit mobile version