एडिशनल एसपी की नई नवेली बहू ने मायके में की आत्महत्या, शादी के महज 20 दिन बाद

एडिशनल एसपी की नई नवेली बहू ने मायके में की आत्महत्या, शादी के महज 20 दिन बाद

शादी के महज 20 दिन बाद एडिशनल एसपी की नई नवेली बहू ने मायके में आत्महत्या की। एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल की बहु ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एमआईजी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्ट मार्टम करवाया गया है। 12 जुलाई को ही श्रेया की वरुण सिंह से शादी हुई थी। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए श्रेया का मोबाइल जब्त कर लिया है।

एक माह पहले हुई थी शादी

एमआइजी टीआई मनीष लोधा के अनुसार 28 वर्षीय श्रेया सिंह की शादी 12 जुलाई को वरुण सिंह से शादी हुई थी।श्रेया का मायका खजराना रोड़ पर क्लासिक पूर्णिमा इस्टेट में है, जहां वह आई थी। श्रेया ने मायके में ही फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। घरवालों को सुबह 7 बजे घटना की जानकारी लगी।

Exit mobile version