Latest
सोमनाथ ट्रेन में एसी थ्री टायर श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया

जबलपुर सोमनाथ ट्रेन में एसी थ्री टायर श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया। रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया हैं। प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण इस प्रकार है
यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर से वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस में दिनांक 13 नवम्बर 2024 से आगामी सात दिनों के लिए वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के एक अतिरिक्त कोच लगाएं।
यात्री सोमनाथ ट्रेन के बढ़े हुए अतिरिक्त कोचों की सुविधा का लाभ उठाए। सोमनाथ ट्रेन में एसी थ्री टायर श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया








