Latestमध्यप्रदेश

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेगा अडानी फाउंडेशन, कैमोर के साथ-साथ कटनी के कोचिंग सेंटर की जिम्मेदारी भी ली

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेगा अडानी फाउंडेशन, कैमोर के साथ-साथ कटनी के कोचिंग सेंटर की जिम्मेदारी भी ली

कटनी/कैमोर, (राजा दुबे)। जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में नगर में भारत निर्माण कोचिंग सेंटर का संचालन किया जा रहा। इस कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र – छात्राओं को योग्य और अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा उचित गाइडेंस प्रदान किया जाता है।

उचित परामर्श के अलावा उन्हें पुस्तकें एवं इंटरनेट की सुविधा निःशुल्क दी जा रही। कम आय वर्ग परिवारों के युवा भारत निर्माण कोचिंग सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे। पिछले दिनों कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले में संचालित औद्योगिक संस्थानों से अपील की थी कि वे अपने सामाजिक दायित्व निर्वहन में निःशुल्क कोचिंग की गतिविधियों को भी शामिल करें।

कलेक्टर श्री प्रसाद की इस अपील के बाद अडानी फाउंडेशन ने कटनी नगर निगम में संचालित भारत निर्माण कोचिंग के संचालन की जिम्मेदारी ली है। गत दिनों अडानी फाउंडेशन की मुखिया एनेट एफ विश्वास के नेतृत्व में फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कटनी पहुंचकर कलेक्टर एवं महापौर से मुलाक़ात की थी।

भेंट के दौरान फाउंडेशन की मुखिया एनेट विश्वास ने कलेक्टर के समक्ष कोचिंग सेंटर संचालन की जिम्मेदारी लेने के साथ एक कार्य योजना भी प्रस्तुत की थी। इसके अलावा कैमोर नगर में भी भारत निर्माण कोचिंग की एक शाखा प्रारम्भ करने पर भी सहमति बनी थी। यह तय हो गया है कि कटनी और कैमोर के कोचिंग सेंटर का संचालन एसीसी कैमोर और एसीसी अमेहटा के सहयोग से अडानी फाउंडेशन द्वारा किया जायेगा। कैमोर के कोचिंग सेंटर में प्रवेश के लिए पंजीयन फार्म एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल कैमोर से प्राप्त किये जा सकेंगे।

Back to top button