katniमध्यप्रदेश

गरीब सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई, मुख्य मार्गों पर पसरा अतिक्रमण अनदेखा!,खाली चौराहों से सब्जी वालों को हटाया, सड़क तक दुकानें फैलाने वाले बड़े दुकानदारों पर कार्रवाई कब?

गरीब सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई, मुख्य मार्गों पर पसरा अतिक्रमण अनदेखा!,खाली चौराहों से सब्जी वालों को हटाया, सड़क तक दुकानें फैलाने वाले बड़े दुकानदारों पर कार्रवाई कब

 

कटनी। शहर में नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि अतिक्रमण दस्ते द्वारा खाली चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सब्जी की दुकान लगाने वाले गरीब विक्रेताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर उन्हें वहां से हटा दिया जाता है। वहीं, शहर के प्रमुख मार्गों पर कई बड़े दुकानदारों द्वारा दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर किए गए अतिक्रमण पर अपेक्षित कार्रवाई नजर नहीं आती।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मुख्य मार्गों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने 10 से 15 फीट तक सड़क की ओर सामान फैला रखा है, जिसके कारण आवागमन प्रभावित होता है और कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था भी बिगड़ती है। इसके बावजूद ऐसे अतिक्रमणों पर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दूसरी ओर, चौराहों पर सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले छोटे विक्रेताओं को अभियान के दौरान हटाया जा रहा है। इससे गरीब सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि यदि अतिक्रमण हटाना ही उद्देश्य है तो कार्रवाई छोटे-बड़े सभी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ समान रूप से क्यों नहीं की जा रही?

नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते समय किसी वर्ग विशेष को निशाना बनाने के बजाय मुख्य मार्गों, बाजारों और चौराहों पर किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमणों की समान रूप से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Back to top button