भोपाल की बेटी पावनी की उपलब्धि: तैराकी के साथ 90 KM साइकलिंग और 21 किमी दौड़ पूरी की
भोपाल की बेटी पावनी की उपलब्धि: तैराकी के साथ 90 KM साइकलिंग और 21 किमी दौड़ पूरी की

भोपाल की बेटी पावनी की उपलब्धि: तैराकी के साथ 90 KM साइकलिंग और 21 किमी दौड़ पूरी की.। भोपाल की बेटी पावनी सपकाल देश की सबसे कम उम्र की फीमेल आयरनमैन बनी हैं। उन्होंने हाल ही में फिलिपींस के शहर दावाओ में हुए आयरनमैन 70.3 चैंपियनिशप में यह उपलब्धि हासिल की है। चैपिंयनशिप में कई देशों के 24 प्रतिभागी शामिल रहे।
90 किमी साइकिलिंग
पावनी ने 18 से 24 आयु वर्ग में भाग लिया। वह चैपिंयनशिप से तीन दिन पहले ही 18 वर्ष की हुई थीं। पावनी ने चैंपियनिशिप में समुद्र में 1.9 किमी की तैराकी की, इसके बाद 90 किमी साइकिलिंग, फिर 21.1 किमी की हाफ मैराथन को पूरा किया। उन्होंने ये तीनों कठिन गतिविधियां मात्र सात घंटे 22 मिनट में पूरी कर दिखाईं जबकि इसका कटआफ आठ घंटा 30 मिनट था।
गर्म मौसम में खुद को रखा हाड्रेटेड
पावनी ने बताया कि फिलिपींस में मौसम गर्म था, इससे अपने देश जैसा ही लगा लेकिन उमस बहुत ज्यादा था इसलिए साइकिलिंग और रनिंग एक्टिविटी कठिन हो गई लेकिन मैने शरीर में पानी की कमी नहीं होने दी और समय प्रबंधन करते हुए तय समय में लक्ष्य पा लिया।
भोपाल में प्रशिक्षण, पढ़ाई में भी अव्वल
पावनी भोपाल के एक निजी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। उनके पिता प्रवीण सपकाल भोपाल के पहले आयरनमैन हैं। सात वर्ष की उम्र से वह पिता के साथ आयरमैन के लिए तैयारी करने जाती थीं। वन विहार में साइकिलिंग और दौड़ लगाती थी। राजीव गांधी तरण पुष्कर में तैराकी करती थीं
पावनी जितना बेहतर खेल में हैं, उतना ही पढ़ाई में भी है। वह आठ घंटे नीट की कोचिंग करती हैं। मां शिक्षिका हैं, छोटा भाई भी है। डाक्टर बनना उनका लक्ष्य है।
आयरनमैन तैयार कर रहे पावनी के पिता
पावनी के पिता प्रवीण सपकाल ने अब तक भोपाल से 13 आयरनमैन तैयार किए हैं। उन्होंने सुपर एथलीट के नाम से ग्रुप बनाया है, जहां वह लोगों को आयरनमैन बनने के लिए तैयार करवाते हैं।








