Site icon Yashbharat.com

श्रद्धा, भक्ति व आस्था के बीच मनाया गया आचार्य विद्या सागर महाराज की समाधि दिवस 

images

कटनी(YASH BHARAT.COM)। प.पू. संत शिरोमणी आचार्य श्री 108 विद्या सागर महाराज का उत्कृष्ट समाधि दिवस बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। पंचायत अध्यक्ष संजय जैन, मंत्री विनी जैन ने बतलाया कि इस अवसर पर झंडा बाजार स्थित श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिग.जैन बड़ा मंदिर, श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिग.जैन मंदिर, श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिग.जैन कांच मंदिर मेन रोड़, श्री 1008 शांतिनाथ दिग.जैन मंदिर, रूंगटा काॅलोनी, श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिग.जैन हाउसिंग बोर्ड मंदिर, श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जिनालय गौशाला मंदिर, श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिग.जैन बंगला मंदिर, श्री 1008 मुनिसुव्रत नाथ दिग.जैन चेतनोदय मंदिर में प्रातः आचार्य श्री जी के अद्र्य चढ़ाकर पूजन आरती की गई ।

Exit mobile version