मध्यप्रदेश: रीवा में शिक्षा विभाग का लेखापाल 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, डेढ़ लाख की मांगी थी
मध्यप्रदेश: रीवा में शिक्षा विभाग का लेखापाल 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, डेढ़ लाख की मांगी थी

रीवा में शिक्षा विभाग का लेखापाल 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, डेढ़ लाख की मांगी थी। मध्यप्रदेश के रीवा में शिक्षा विभाग का लेखापाल 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। बताया जा रहा है कि लेखापाल ने ट्रेजरी में बिल लगाने के लिए डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखापाल को लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे के आसपास 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड शिक्षक से ट्रेजरी में बिल लगाने की एवज में डेढ़ लाख की रिश्वत मांगी थी और 50 हजार लेते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है।
50 हजार लेते आरोपी गिरफ्तार : एसपी लोकायुक्त
लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेन्द्र कुमार शर्मा से आरोपी लेखापाल ने ट्रेजरी में बिल लगाने के लिए डेढ़ लाख की रिश्वत मांगी थी। शुक्रवार दोपहर प्रथम किश्त 50 हजार लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।








