Monday, May 25, 2026
Latest:
katniLatest

Accident बाइक से जा रहे दो भाइयों को लोडर वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, बरही के बहिघटा गांव की घटना

कटनी। Accident बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहिरघटा में एक लोडर वाहन चालक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार रमेश पिता सुरेश पटेल (26) भाई सोनू पटेल निवासी बहिरघटा के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी गांव के समीप लोडर वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 1103 के चालक ने लापरवाही पूर्व वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।

इस हादसे में रमेश पटेल की मौके पर मौत हो गई है जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल है।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी ह। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग काम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम