Accident : यात्रियों से भरी बस दतिया में पलटी, रतनगढ़ मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु

bus 1

दतिया। श्रद्धालुओं को लेकर रतनगढ़ मंदिर जा रही बस दतिया में पलट गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस का स्टेयरिंग फेल होने से ये हादसा हुआ। दुर्घटना के वक्त बस में काफी यात्री सवार थे, जो मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी बस पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने हादसे के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें-  टाटा संस की लिस्टिंग पर छिड़ी बड़ी बहस: नोएल टाटा बोले- 'शेयर बाजार में जाने से बदल जाएगी 150 साल पुराने ग्रुप की मूल पहचान, परोपकार पर भारी पड़ सकता है मुनाफा'; Westside के 500 स्टोर खोलने का भी किया ऐलान

Leave a Reply