ABVP द्वारा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

ABVP द्वारा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पि
कटनी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी द्वारा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक महाविद्यालय, में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने लोकमान्य तिलक के राष्ट्रप्रेम, स्वराज के विचारों तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। अभाविप पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह सर ने कहा कि लोकमान्य तिलक का प्रसिद्ध उद्घोष “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा”आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित करता है। बाल गंगाधर तिलक का निधन 1 अगस्त 1920 को हुआ था।
अभाविप(ABVP) जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने कहा कि लोकमान्य तिलक का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति, संगठन और समाजसेवा की प्रेरणा है। उनके विचार आज भी प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में भाग संयोजक नितिन साहू,नगर सह मंत्री साक्षी तिवारी,आदेश त्रिपाठी एसएफडी प्रमुख प्राची शर्मा,विपिन सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लोकमान्य तिलक के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।








