अभाविप् का आंदोलन एक्टिव मोड मे प्रशासन मासूम छात्र के परिजनों को दिलाई आर्थिक मदद

अभाविप् का आंदोलन एक्टिव मोड मे प्रशासन मासूम छात्र के परिजनों को दिलाई आर्थिक मद
कटनी – विगत 18 फरवरी को कैमोर के एक शासकीय विद्यालय की दीवार गिरने से हुई मासूम छात्र की मौत पर विद्यार्थी परषद ने दिनांक 19 तारीख को एसडीएम कार्यालय में उग्र आंदोलन करते हुए पीड़ित परिवार के लिए सहायता राशि,विजयराघवगढ़ क्षेत्र के सभी शैक्षिक परिसरों का सर्वेक्षण जैसी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 दिन में कार्यवाही की मांग की थी।
तत्पश्चात प्रशासन एक्टिव मोड में दिखा एवं प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार को ₹200000 रुपए की राशि संबल के माध्यम से आज दिनांक तक उपलब्ध करा दी जाएगी एवं ₹50000 रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है एवं कुछ अन्य सहयोग भी प्रदान किए गए हैं घटना की निष्पक्ष जांच हो जिसके लिए प्रशासन द्वारा अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं एवं क्षेत्र में सभी जर्जर स्कूलों,भवनों की जांच और मरम्मत हो और बम्हनंगवा में छात्र की मौत के लिए दोषियों पर कार्यवाही करने की मांगे शामिल थीं जिन पर प्रशासन एक्टिव मोड में है








