Wednesday, May 6, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

आदमी पार्टी द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन

आदमी पार्टी द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्श

कटनी – आदमी पार्टी द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ आयोजित विशाल विरोध प्रदर्शन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विरोध प्रदर्शन में आम नागरिकोंए छोटे व्यापारी साथियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि जनता अब अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए तैयार है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान आमजन की पीड़ा, आक्रोश और संघर्ष की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। महंगाई की मार से जूझ रहे परिवारों ने अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा और सरकार के इस निर्णय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने कहा आज का यह प्रदर्शन केवल एक आंदोलन नही बल्कि हर उस परिवार की आवाज है जो महंगाई से जूझ रहा है। जब एक छोटा व्यापारी अपने रोज़गार को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा होए जब एक मजदूर अपने घर का चूल्हा जलाने के लिए चिंतित है तब यह बढ़ोतरी केवल आंकड़ा नहीं बल्कि दर्द बन जाती है हमने आज जनता की उस पीड़ा को महसूस किया है जो शब्दों में नहीं कही जा सकती। आम आदमी पार्टी हर उस आवाज के साथ खड़ी है जो अन्याय के खिलाफ उठती है। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक आम जनता को राहत नहीं मिलती।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करते रहेंगे और आम नागरिकों की आवाज को मजबूती से उठाते रहें विरोध प्रदर्शन के दौरान- जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित खटीक,विनय लोधी, प्रवक्ता संतोष सिंह,जगन्नाथ नामदेव,पप्पू रावण, करण दाहिया, ऋषभ पटेल, रामसिया गुप्ता, शिवा कुशवाहा, शिवा मोर्या, आयुष ठाकुर,सचिव-लाखन सिंह तोमर, बाबूलाल विश्वकर्मा, निकलेश प्रसाद, विकास खटिक, कमलेश ठाकुर, राजकुमार कुशवाहा,विकास श्रीवास्तव,राममिलन कुशवाहा,आदि सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि