
Aa Gai Thand: उत्तर भारत में बढ़ी ठंडक, यूपी-बिहार में गिरा तापमान, सुबह-शाम चल रही सिहरनभरी हवाएं। देशभर के अधिकतर राज्यों में अब गर्मी धीरे-धीरे विदा ले रही है। सुबह-शाम को मौसम में ठंडक घुल जाती है। उत्तर भारत में सुबह-शाम की ठंडी हवाएं लोगों को सर्दियों के शुरुआती एहसास दिला रही हैं।
Aa Gai Thand: उत्तर भारत में बढ़ी ठंडक, यूपी-बिहार में गिरा तापमान, सुबह-शाम चल रही सिहरनभरी हवाएं
दिल्ली से लेकर बिहार तक लोग अब हल्के ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
दिल्ली-एनसीआर में ‘गुलाबी ठंड’ की दस्तक
- मध्य अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखी जा रही है।
- मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगर यही रुझान रहा, तो दीवाली के बाद ठंड और तेज हो सकती है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गिर रहा है पारा
- उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम चुका है। अब तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। अयोध्या, आगरा, वाराणसी, कानपुर, मथुरा और देवरिया समेत कई जिलों में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है।
- बिहार में भी तापमान घटने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के किसी भी हिस्से में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
पहाड़ों पर बर्फबारी
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। चमोली, बागेश्वर, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बारिश और फिसलन की स्थिति देखने को मिल सकती है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।