katniमध्यप्रदेश

चड्डा कॉलेज में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का शानदार आयोजन

चड्डा कॉलेज में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का शानदार आयोज

कटनी- चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वाधान में कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा कॉलेज) में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्‌डा द्वारा की गई। माननीय मुख्य अतिथिगणों में चड्‌डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर श्री देवाशीष चड्‌डा, श्री भारतभूषण चड्‌डा, श्री मौसुफ अहमद बिट्टू तथा निर्णायकों में सुश्री मोना साहू, श्रीमती कृति खरे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उक्त फ्रेशर पार्टी में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने सात राज्यों के विशेष तीज त्यौहारों पर आयोजित होने वाले लोक नृत्य, संगीत एवं गायन से पार्टी का माहौल खुशनुमा कर दिया। इंदौर से पधारे श्री क्रांति एवं श्री प्रतीक गोखरे के दिशा-निर्देशन में छात्र छात्राओं ने कोविड एवं सोल्जर थीम पर रैम्प वॉक किया साथ ही फैशन शो में अपना जलवा बिखेरा।

मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर का चुनाव अनेक चरणों जैसे क्विज, पर्सनल डेव्हल्पमेंट, अंडरस्टेिंडिंग पॉवर, टैलेण्ट प्रेजेण्टेशन की प्रतियोगिता के बाद किया जाता है। इस वर्ष 2025 का मिस्टर फ्रेशर का खिताब कुशाल कुमार संगतानी बी.कॉम. प्रथम वर्ष एवं मिस फ्रेशर का खिताब नेहा तिवारी बी.एस.सी. प्रथम वर्ष को चुना गया। फैशन शो में दिल्ली की प्रसिद्ध डी.जे. कशिश राठौर ने अपने म्यूजिक से छात्र/छात्राओं को मस्ती झूमने-नाचने पर मजबूर कर दिया। फ्रेशर पार्टी-2025 में महाविद्यालय प्राचार्य उप प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, कला विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. स्थाति छिरौल्या, वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. शरद निरंकारी, कम्प्यूटर एवं विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. आराधना अग्रहरि, विधि विभाग प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, विधि विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. आर.आर.एस. परिहार, सहायक प्राध्यापक अतुल जैन, रीतेश
निगम, लाईब्रेरियन श्रीलम राजवानी, सहायक प्राध्यापक डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, मुकेश गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका ऋचा डेंगरे, सहायक प्राध्यापक रवि यादव, पंकज सेक्सरिया, गगन गुप्ता, समीप श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापिका प्रियंका गुप्ता, सुश्री आकांक्षा सिंह तोमर, अरूण कुमार चौधरी, सहायक प्राध्यापिका सुश्री रोहिणी सिंह ठाकुर, प्रभा मिश्रा, श्री बीरेन्द्र सिंह, सहायक प्राध्यापिका सुश्री शिवानी, माला उपाध्याय, हेमलता पटेल, सहायक प्राध्यापक शैलेज तिवारी, सहायक प्राध्यापिका सुश्री अफसान अहमद, पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, सुश्री वैशाली सिंह ठाकुर, सोनिया रावत, श्री पवन सौंधिया, सुश्री सृष्टि जैन, सहायक स्टाफ नत्थू लाल कोरी, बसंत निषाद, पवन दाहिया, मनोज गाँटिया, संगीता सोनी, आरती पटेल एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Back to top button