कटनी। ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हेतु 27 लाख रूपयों की लागत से कराए जाएंगे विविध प्रकार के कार्य। ग्रामीणों की बुनियादी सुविधाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा ,बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ में विभिन्न प्रकार के निर्माण एवं विकास कार्यों हेतु 27 लाख की प्रशासकीय स्वीकृतियां जारी की है। ग्रीष्मकाल की आहट मिलते ही पेयजल की समस्याओं से निजात दिलाने विकासखंड बहोरीबंद की 8 ग्राम पंचायतों में बोर खनन के कार्य कराए जाएंगे।
ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हेतु 27 लाख रूपयों की लागत से कराए जाएंगे विविध प्रकार के कार्
जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर नियत शर्तों के मुताबिक कार्य कराए जाने दिए निर्देश
जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेशों के मुताबिक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पचपेड़ी और देवरी पाठक में तीन-तीन लाख रुपए की लागत से सीसी नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार विजयराघवगढ़ की खजुरा ग्राम पंचायत में 7 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य होगा। जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत बाकल और चांदन खेड़ा में तीन-तीन लाख रुपए की लागत से तालाब जीर्णोद्धार कार्य कराए जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला पंचायत के सीईओ द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार विकासखंड बहोरीबंद की ग्राम पंचायत गुदरी, डिहुटा, कूड़न में दो, बरही, मटवारा, कौड़ियां और खिरहनी में एक लाख रुपए की लागत से बोर खनन के कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने संबंधित ग्राम पंचायतों को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया है तथा निर्धारित शर्तों के मुताबिक तय समय सीमा में तकनीकी मापदंडों का पालन करते हुए कार्य कराए जाने हेतु निर्माण एजेंसी एवं तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया है। प्रशासकीय स्वीकृति आदेश, डिस्टिक प्लानिंग कमेटी में अनुमोदित कार्य योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री के द्वारा प्रदाय तकनीकी स्वीकृति के अनुसार जारी किए गए हैं।
Related Articles
-
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’ -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम” -
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ के बीच सन्नाटा लाएगा BJP का यह कदम! शाम 5 बजे राहुल गांधी को लगने जा रहा है बड़ा झटका? -
IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: परीक्षा में ChatGPT से चीटिंग के आरोप के बाद हॉस्टल में फंदे से लटका, कैंपस में भारी प्रदर्शन -
UK में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई इंडियन स्टाइल शादी, गोवा और मुंबई जश्न के वीडियो वायरल -
हैदराबाद: रेलवे स्टेशन पर महिला के बाल खींचकर पीटने वाला होमगार्ड नौकरी से बर्खास्त, गिरफ्तार -
20 सितंबर 2026 पंचांग: महानंदा नवमी पर बन रहा सौभाग्य योग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय -
CM भगवंत मान के काफिले के सामने BJP नेता रवनीत बिट्टू का अनोखा प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में -
DUSU Election Result 2026 LIVE: डूसू चुनाव की मतगणना जारी, अध्यक्ष पद पर ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय आगे -
झुंझुनूं: दिल्ली आश्रम से लौट रही श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत; महिला समेत 2 की मौत, 4 घायल -
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र: बोले- ‘विकसित भारत की यात्रा को गति दे रहे देश के युवा’ -
बीना होकर चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें: सुल्तानपुर व वाराणसी से मुंबई (LTT) के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा; रानी कमलापति और इटारसी में भी ठहराव -
इंदौर को बुदनी और नर्मदापुरम से मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी: इटारसी-भोपाल के बीच बड़ा जंक्शन बनेगा बुदनी; घटेगा यात्रा का समय -
ग्वालियर: GRMC और JAH अस्पताल बना विवादों का अखाड़ा; डीन और अधीक्षक पर गंभीर आरोप, बाबू बोला- ‘पूर्व अधीक्षक का है षड्यंत्र’ -
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम में TMC प्रत्याशी का नाम वापस, कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन; सायोनी घोष ने BJP को बताया अनुशासित पार्टी
