katniमध्यप्रदेश

संत तारण तरण की तपोस्थली में होगा त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन,समाजजनों ने धार्मिक मेला आयोजक परिवार का किया सम्मान

संत तारण तरण की तपोस्थली में होगा त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन,समाजजनों ने धार्मिक मेला आयोजक परिवार का किया सम्मा

कटनी जिले की पुष्पवती नगरी बिलहरी में जन्मे महान आध्यात्मिक संत श्री तारण तरण महाराज की तप भूमि विदिशा जिले में स्थित सेमरखेड़ी (सिरोंज)में तीन दिवसीय श्री वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहरण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शुक्रवार 23 जनवरी से प्रारंभ होकर रविवार 25 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस आयोजन में देश भर से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।गुरुवार को बस के माध्यम से बड़गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। तारण तरण दिगम्बर जैन समाज बड़गांव के प्रतिष्ठित डाक्टर परिवार द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।कटनी जिले के इतिहास में संभवतः पहली बार किसी जैन परिवार ने अन्य जिले में इस तरह से विशाल धार्मिक आयोजन की पूरी जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है। समाज जनों ने पूर्व जिला आयुष अधिकारी कटनी डाक्टर श्री भरतेश जैन, अरविंद जैन, सुधीर जैन रजनीकांत जैन डाक्टर परिवार के इस पुण्य कार्य की अनुमोदना करते हुए श्री फल भेंट कर उनका सम्मान किया है। विदित हो कि संत तारण तरण सोलहवीं शताब्दी के महान आध्यात्मिक जैन संत थे जिन्होंने धर्म के नाम पर फैले पाखंडवाद और क्रिया कांड का मुखर विरोध करते हुए धर्म को आडम्बर से मुक्त बताकर प्राणी मात्र को भगवान के तुल्य बताया था। उन्होंने जातिवाद को भी दूर रखकर सभी संप्रदायों के साथ मिलकर आध्यात्मिक क्रांति का शंखनाद किया था।

Back to top button