तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे अखण्ड भारत के शिल्पकार” सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन संकल्प पर विचार गोष्ठी का आयोजन

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे अखण्ड भारत के शिल्पकार” सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन संकल्प पर विचार गोष्ठी का आयोजन
कटनी -प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “अखण्ड भारत के शिल्पकार” सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन, आदर्शों, शिक्षाओं तथा भारत के एकीकरण के महान संकल्प पर किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने सरदार पटेल के व्यक्तित्व को राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक कुशलता को आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. माधुरी गर्ग जी ने सरदार पटेल के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को विस्तार से समझाया। वहीं डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह ने भारत के एकीकरण में उनकी निर्णायक भूमिका तथा देशी रियासतों के विलय की प्रक्रिया को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में शिक्षक शुभेन्दु मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार पटेल के आदर्शों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. नाहिद सिद्दकी, डॉ. प्रतिमा मिश्रा एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा सरदार पटेल के आदर्शों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।








