katniLatestमध्यप्रदेश

हाथों में धर्मध्वजा लिए निकली धर्मयात्रा

हाथों में धर्मध्वजा लिए निकली धर्मयात्रा

कटनी। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका रत्न श्री 105 भावनामति माताजी एवं आर्यिका संघ के परम सानिध्य में आयोजित 10 दिवसीय चातुर्मास शिक्षण संस्कार शिविर के शिविरार्थियों ने आज रविवार की प्रातः धर्मयात्रा निकाली।

IMG 20240915 WA0034

धर्मयात्रा जैन बोर्डिंग हाउस से प्रारम्भ होकर झंडा बाजार, रूंगटा कालोनी, घंटाघर, गर्ग चौराहा, नई बस्ती, भगवती चौराहा, हीरागंज, गोल बाजार, मेन रोड, कपड़ा बाजार से होते हुए महावीर कीर्ति स्तंभ में समाप्त हुई।

यात्रा में सबसे आगे जय जयकार के नारे लगाते हुए युवा जन, भजन गाती बालिका, मंडल की सदस्य एवं आर्यिका माता जी चल रही थीं। पुरूष एवं महिलाएं हाथों में धर्मध्वजा लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल श्रावक श्राविकाओं ने नगर के सभी जैन मंदिरों में वंदना कर पुण्यलाभ अर्जित किया।

Back to top button