katniमध्यप्रदेश

डीपीएस कटनी में ‘पालक शिक्षक संघ’ की बैठक का आयोजन किया गया बच्चो की शैक्षिक प्रगति पर हुई चर्चा

कटनी -गत दिवस डीपीएस कटनी में ‘पालक शिक्षक संघ’ की बैठक का आयोजन किया गय  जिसमें सभी अभिभावक एवं शिक्षकों ने बैठकर अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम पर चर्चा की तथा बच्चों की कमियों एवं उनकी उपलब्धियों पर भी बात की गई। जहाँ एक तरफ अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं तथा उनकी दिनचर्या की वास्तविक जानकारी प्रदान की तो तथा अध्यापकों से इस विषय में सहयोग की आकांक्षा प्रकट की । अध्यापकों ने बच्चों की शैक्षिक प्रगति के दौरान आने वाली समस्याओं को चिन्हित करते हुए उनके अभिभावकों को उनकी सही सूचना प्रदान की तथा आपस में मिलजुल कर उस बाधा को पार करने एवं बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण की चर्चा पर विशेष जोर दिया। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती जूही जैन जी ने अपने संदेश द्वारा सभी अभिभावकों को आश्वस्त कराया कि हमारे शिक्षक बच्चों की प्रगति हेतु हर संभव प्रयास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि