Latest

Delhi NCR Me Aag: चांदनी चौक में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 50 गाड़ियां; 60 से अधिक दुकानें राख, करोड़ों का माल स्वाहा

Delhi NCR Me Aag:चांदनी चौक में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 50 गाड़ियां; 60 से अधिक दुकानें राख, करोड़ों का माल स्वाहा

Delhi NCR Me Aag: चांदनी चौक में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 50 गाड़ियां; 60 से अधिक दुकानें राख, करोड़ों का माल स्वाहा, हादसे में 40 से 50 दुकानें जलकर खाक हो चुके हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने का सिलसिला जारी है। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन करोड़ों रुपये की साड़ियां, सूट, लहंगे और ड्रेस मेटेरियल जल गया है।

चांदनी चौक के नई सड़क इलाके में लगी आग ने भयावह रूप धारण कर लिया है, दमकल विभाग की 50 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। पटिया और टी-आयरन पर बनी दो इमारतें गिर गई हैं। हादसे में 60 से 65 दुकानें जलकर खाक हो चुके हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने का सिलसिला जारी है। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन करोड़ों रुपये की साड़ियां, सूट, लहंगे और ड्रेस मेटेरियल जल गया है।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गनीमत रही कि वक्त रहते लोग इमारतों से निकल गए। आग के धुंए से आस-पास के इलाके में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

वहीं संकरी गलियां होने के कारण दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से इलाके में सड़क के दोनों ओर तारों का चाल फैला हुआ है, इसके कारण भी वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी देरी हुई।

Back to top button