Latest

शहडोल में टला बड़ा हादसा: मालगाड़ी रुकते ही वैगन के नीचे जाकर बैठ गई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, 15 मिनट तक थमे रहे पहिए

शहडोल में टला बड़ा हादसा: मालगाड़ी रुकते ही वैगन के नीचे जाकर बैठ गई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, 15 मिनट तक थमे रहे पहिए

शहडोल में टला बड़ा हादसा: मालगाड़ी रुकते ही वैगन के नीचे जाकर बैठ गई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, 15 मिनट तक थमे रहे पहिए

शहडोल: शहडोल-बंधवापारा रेलखंड पर गुरुवार दोपहर उस समय भारी अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला अचानक एक मालगाड़ी के वैगन (डिब्बे) के नीचे जाकर बैठ गई। गनीमत यह रही कि ट्रेन खड़ी थी, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। इस अजीबोगरीब घटना के कारण मालगाड़ी को करीब 15 मिनट तक मौके पर ही रोक कर रखना पड़ा।

भाड़ में जाए सीनियरिटी… जब ‘लॉक अप 2’ में कंटेस्टेंट ने पार की बदतमीजी की हदें; रो पड़ीं शिल्पा शिंदे, आकांक्षा पर भड़कीं फराह खान

सिग्नल लाल होने पर रुकी थी मालगाड़ी

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। स्टेशन मास्टर को रेलवे स्टाफ के जरिए सूचना मिली कि डाउन होम सिग्नल के पास एक महिला रेलवे ट्रैक पर मौजूद है और बार-बार हटाने के बाद भी वहां से हट नहीं रही है। इसी दौरान तकनीकी कारणों से सिग्नल लाल (Red Signal) हो गया और मालगाड़ी को वहीं रोकना पड़ा।शहडोल में टला बड़ा हादसा: मालगाड़ी रुकते ही वैगन के नीचे जाकर बैठ गई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, 15 मिनट तक थमे रहे पहिए

ट्रेन रुकते ही नीचे जा घुसी महिला

जैसे ही मालगाड़ी ट्रैक पर आकर रुकी, वहां मौजूद मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला अचानक दौड़कर गई और ट्रेन के एक वैगन के नीचे पटरी के बीचों-बीच बैठ गई। महिला को ट्रेन के नीचे बैठा देख वहां मौजूद रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए।

मुस्तैदी से बची जान: रेलवे अमले ने तुरंत मामले की संवेदनशीलता को समझा और ट्रेन के लोको पायलट (ड्राइवर) को किसी भी स्थिति में ट्रेन आगे न बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों और रेलवे स्टाफ की मदद से महिला को समझा-बुझाकर बेहद सावधानी के साथ वैगन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत और पूरी तरह तसल्ली करने के बाद ही मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।

Back to top button