katniमध्यप्रदेश

तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मासूम छात्र को कुचल कर उतारा मौत के घाट स्कूल से घर जा रहा था बालक, विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंजारी में बरही रोड पर हुआ हादसा

तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मासूम छात्र को कुचल कर उतारा मौत के घाट
स्कूल से घर जा रहा था बालक, विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंजारी में बरही रोड पर हुआ हादस
विजयराघवगढ़। तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने स्कूल से अपने घर जा रहे 5 वर्षीय मासूम छात्र को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार को विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंजारी में बरही रोड पर घटना कारित करने के बाद वाहन समेत चालक भाग निकला जिसे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो वहीं परिजनों में मातम छाया हुआ है। जानकारी अनुसार ग्राम बंजारी के वार्ड क्रमांक 2 निवासी राम सहाय यादव का 4 वर्षीय पुत्र प्रभांशु यादव बंजारी-बरही मार्ग पर स्थित तक्षशिला स्कूल में पढ़ता था जो छुट्टी होने के बाद स्कूल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान विजयराघवगढ़ से बरही की ओर जा रहे मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 21 जी 2157 ने बालक को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक हैप्पी पिता निसार खान निवासी बंजारी वाहन समेत मौके से भाग निकला जिसे कुछ स्थानीय युवकों ने पीछा करके पकड़ लिया। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी केपी सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा, बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और कार्यवाही शुरू की गई। आरोपी चालक को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। हादसे में मृत हुए मासूम छात्र के शव का सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में पोस्टमार्टम कराने उपरांत अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने लाश परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मर्ग प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही प्रारंभ की।

Back to top button