katniमध्यप्रदेश

बाईको में सीधी भिड़ंत 2 की मौत, 1 घायल आजमाइन के पास हुई एसीसी कर्मचारी था एक मृतक

बाईको में सीधी भिड़ंत 2 की मौत, 1 घायल आजमाइन के पास हुई एसीसी कर्मचारी था एक मृत

कटनी। बदेरा थाना अंतर्गत आजमाइन पेट्रोल पंप के पास दो बाईको में हुई भिड़ंत में 2 लोगो की मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों में एसीसी का एक कर्मचारी भी शामिल है। बताया जा रहा एसीसी में वॉचमैन के पद पर पदस्थ नत्थू उर्फ सुखलाल परिहार 55 निवासी जमुआनी कला कैमोर बैंक में केवाईसी कराने लिए अपने पुत्र वीरेंद्र सिंह परिहार के साथ आजमाइन जाने निकले थे इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी लाया गया जहां पिता नत्थूलाल की इलाज दौरान मौत हो गई वही उनके पुत्र वीरेंद्र का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा। इस घटना में दूसरी बाइक में सवार युवक की भी मौत हुई है। लेकिन मृतक का शव जिला अस्पताल नहीं लाया गया। घटना की जांच पुलिस कर रही है।

Back to top button