
कटनी। सामाजिक परिचय समेलन कार्यक्रमों से रिश्तों की श्रंख्ला बनती है। ऐसे कार्यक्रम आगे भी कराए जाएंगे जिससे युवाओं का वैवाहिक जीवन सफल हो सके। उक्त विचार अग्रहरि समाज के केंद्र स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में वरिष्ठजनों ने कहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संरक्षक अभा, अग्रहरि वैश्य समाज अग्रहरि वैश्य समाज अजय अग्रहरि नागपुर, राष्ट्रीय महामंत्री कुलभास्कर अग्रहरि, राष्ट्रीय कोषा. अनिरुद्ध अग्रहरि बिलासपुर, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्वेता अग्रहरि वाराणसी, राष्ट्रीय महामंत्री संगीता अग्रहरि नागपुर, छग प्रदेश अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि दुर्ग, एसपी अग्रहरि मुंबई, शारदा अग्रहरि मऊ, राजीव अग्रहरि दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, केडीसी डायरेक्टर डॉ. पारस जैन की उपस्थिति में काग्रक्रम की शुरुआत विधि विधान से की गई।
कटनी डिग्री भारत कॉलेज नई बस्ती परिसर में समस्त के वैश्य समुदाय, राज्यों से अग्रहरि बन्धुओं का समागम हुआ। लगभग चार सौ विवाह योग्य युवक – युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रहरि, सत्यनारायणणा अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, श्याम अग्रहरि, विनीत अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, रामबाबू स्वप्रिनव अग्रहरि, स्वप्रिनल अग्रहरि, स्वप्रिनल अग्रहि स्वतत्र अग्रहरि की उपस्थिति रही।








