Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

सीएम के दौरे से पहले एक CAF जवान ने पत्नी और ससुर को मारी गोली

कोरबा। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के कोरबा आगमन से पहले एक बड़ी घटना हुई है। दरअसल, सीएम साय के दौरे से पहले एक CAF जवान ने पत्नी और ससुर पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

दरअसल विष्णुदेव साय आज कोरबा जिले के दौरे पर है। उनके दौरे से पहले CAF के एक जवान ने अपनी पत्नी और ससुर को गोली मार दी। जवान की ड्यूटी सीएम साय के कार्यक्रम में लगी थी, लेकिन जवान ड्यूटी छोड़कर अपने ससुराल उमेंदी भांठा पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला और उसके पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम