कैलवारा खुर्द के टिकरिया में जन भागीदारी से बनाया गया 50 बोरियों का बोरी बंधान,नवांकुर संस्था द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत बनाई गई कार्य योजना

कैलवारा खुर्द के टिकरिया में जन भागीदारी से बनाया गया 50 बोरियों का बोरी बंधान,नवांकुर संस्था द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत बनाई गई कार्य योजन
कटनी- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 1 मझगवां फाटक के प्रस्फुटन ग्राम कैलवारा खुर्द के, सहयोगी ग्राम टिकरिया में जल संचय अभियान के अंतर्गत कोहारी नदी में 50 बोरियों का बोरी बंधान जन भागीदारी के माध्यमसे श्रमदान द्वारा बनाया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र , नवांकुर संस्था दिव्या जन कल्याण समिति बोहता सेक्टर प्रभारी राजू यादव, संस्था अध्यक्ष बाबू श्याम कोल, जनपद सदस्य नंदलाल कोरी, मझगवां फाटक सरपंच संतोष निषाद मुख्यमंत्री सामुदायिक क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता अमित तिवारी छात्र शशिकांत पटेल, अजीत पटेल, विनय पटेल सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा दाहिया, सचिव श्रीमती पूर्व सरपंच श्रीमती रूप दाहिया, एवं अन्य सदस्यों सहित ग्राम वासियों की सहभागिता रही। बोरी बंधान के पश्चात समस्त उपस्थित जनों को जल संचय की शपथ दिलाई गई।एवं ग्राम में संगोष्ठी का आयोजन कर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे जल संचय अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को अधिकतम वर्षा जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा विशेष रूप से ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित जनों को जिले स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सभी आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया। नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी राजू यादव के द्वारा सभी सहभागी जनों के प्रति सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।







