Latestअंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के LUMS में छात्रों को संस्कृत के साथ मिलेगा महाभारत-गीता का ज्ञान

पाकिस्तान के LUMS में छात्रों को संस्कृत के साथ मिलेगा महाभारत-गीता का ज्ञान

पाकिस्तान के LUMS में छात्रों को संस्कृत के साथ मिलेगा महाभारत-गीता का ज्ञान। बंटवारे के दशकों बाद पाकिस्तान में एक ऐतिहासिक अकादमिक पहल हुई है। लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) ने संस्कृत का चार क्रेडिट का औपचारिक पाठ्यक्रम शुरू किया है। पाकिस्तान के किसी प्रमुख विश्वविद्यालय में इस प्राचीन भाषा को मुख्यधारा के पाठ्यक्रम में शामिल करने का यह पहला बड़ा मामला है।

घर में धन और खुशहाली नहीं आ रही? हो सकती है मेन गेट की ये 5 वास्तु गलतियां!

पाकिस्तान के LUMS में छात्रों को संस्कृत के साथ मिलेगा महाभारत-गीता का ज्ञान

साझा विरासत को समझने की कवायद

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि संस्कृत किसी विशिष्ट धर्म की भाषा मात्र नहीं है, बल्कि यह पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र की साझा सभ्यतागत और सांस्कृतिक विरासत है। समाजशास्त्र के प्रोफेसर शाहिद रशीद, जिनकी इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका रही है, के अनुसार इसे अकादमिक रूप से समझना बेहद जरूरी है। विश्वविद्यालय का तर्क है कि स्थानीय स्तर पर संस्कृत का ज्ञान होने से पाकिस्तान में मौजूद समृद्ध लेकिन उपेक्षित ऐतिहासिक दस्तावेजों को समझने में मदद मिलेगी। पाकिस्तान के LUMS में छात्रों को संस्कृत के साथ मिलेगा महाभारत-गीता का ज्ञान

Back to top button