Latest

महिलाओं का इंतजार खत्म! लाड़ली बहना योजना की किस्त खातों में पहुँची, ऐसे पता करें आपको पैसे मिले या नहीं

महिलाओं का इंतजार खत्म! लाड़ली बहना योजना की किस्त खातों में पहुँची, ऐसे पता करें आपको पैसे मिले या नहीं। मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए 9 दिसंबर 2025 का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राजनगर से रिमोट का बटन दबाकर लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी की। इसके साथ ही प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि पहुंच गई।

महिलाओं का इंतजार खत्म! लाड़ली बहना योजना की किस्त खातों में पहुँची, ऐसे पता करें आपको पैसे मिले या नहीं

1857 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफ

सरकार ने हाल ही में योजना की मासिक किस्त को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया था। इस बार राज्य सरकार ने कुल 1857 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए हैं। योजना के नियमों के अनुसार, इसका लाभ केवल विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को मिलता है। अविवाहित महिलाएं फिलहाल इसके लिए पात्र नहीं हैं।

स्टेटस ऐसे करें चेक

  • लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
  • ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प चुनें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी भरें
  • कैप्चा डालकर ओटीपी भेजें पर क्लिक करें
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करते ही आपके भुगतान की पूरी जानकारी स्क्रीन पर खुल जाएगी

ई-केवाईसी की प्रक्रिया

  • योजना से जुड़ी महिलाओं को ई-केवाईसी पूरा करने के लिए अपनी समग्र आईडी की आवश्यकता होगी।
  • पोर्टल पर उपलब्ध ई-केवाईसी विकल्प चुनें।
  • समग्र आईडी और आधार नंबर दर्ज करें।
  • निर्देशों का पालन करते हुए प्रक्रिया पूरी करें।

Back to top button