राष्ट्रीय फाइलेरिया हाथी पांव नियंत्रण हेतु नाइट ब्लड सर्वे का कार्य हुआ प्रारंभ. आठ ग्रामों में 2400 स्वास्थ्य व्यक्ति की रात में होगी जांच

आठ ग्रामों में 2400 स्वास्थ्य व्यक्ति की रात में होगी जां
राष्ट्रीय फाइलेरिया हाथी पांव नियंत्रण हेतु नाइट ब्लड सर्वे का कार्य हुआ प्रारं
कटनी:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राज सिंह ठाकुर के निर्देशन मे जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शालिनी नामदेव के मार्गदर्शन में फाइलेरिया हाथीपांव जैसे गंभीर बीमारियों को नियंत्रण करने हेतु प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी नाइट ब्लड सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है प्रमत कुमार महार मलेरिया निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के चिन्हित ग्रामों में नाइट ब्लड सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें फाइलेरिया हाथीपांव के रक्त में परजीवी पाए जाने पर जल्दी से मरीज को दवा खिलाकर फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके इस हेतु सेंटिनल साइट तथा रेंडम साइट बनाकर ब्लॉक बहोरीबंद के ग्राम तेवरी संसारपुर ब्लॉक विजयराघवगढ़ के ग्राम दुर्जनपुर विजयराघवगढ़ कन्हवारा के ग्राम देवरी हटाई डीठवारा ब्लॉक रिठी के ग्राम बिलहरी निटर्रा में 2400 का टारगेट रखा गया है जिसमें 32 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है इस कार्य का निरीक्षण पी सी आई मुकेश सैंडे छिंदवाड़ा के द्वारा किया जाएगा








