katniमध्यप्रदेश
जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के सुने मकान में हुई दिनदहाड़े चोरी लगभग पांच लाख के जेवर व नगदी पार
जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के सुने मकान में हुई दिनदहाड़े चोरी लगभग पांच लाख के जेवर व नगदी पा
कटनी- कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर में मुख्य स्वास्थ अधिकारी कार्यालय के सामने बने कर्मचारी आवास कालोनी में निवासरत स्टाफ़ नर्स के सुने मकान में दिन दहाड़े चोरी से सनसनी फैल गयी जानकारी के अनुसार कल्पना सेन स्टाफ नर्स जो कि जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे ड्यूटी गई थी जिला अस्पताल पर ही वापस आकर देखा तो अलमारी टूटी पडी हुई थी जिसमें रखे नगद 10 हजार नाक कान के जोड़े मंगल सूत्र कमरबंद लगभग 5 लाख करीब के जेवर चोरों ने पार कर दिए घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है








