
Putin India Visit LIVE: भारत-रूस रिश्तों में बड़ा कदम-रूसी नागरिकों को 30 दिन का मुफ्त वीज़ा, आतंकवाद पर मोदी का कड़ा संदेश। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। रूसी राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस-भारत की द्विपक्षीय बैठक का नेतृत्व करेंगे।
Putin India Visit LIVE: भारत-रूस रिश्तों में बड़ा कदम-रूसी नागरिकों को 30 दिन का मुफ्त वीज़ा, आतंकवाद पर मोदी का कड़ा संदेश
रूसी नागरिकों के लिए 30 दिन का मुफ्त वीजा
पीएम मोदी ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच स्नेह और आत्म-सम्मान का भाव रहा है। हाल ही में रूस में भारत के दो नए वाणिज्य दूतावास खोले गए हैं। इससे दोनों देशों के नागरिकों के बीच संपर्क और सुगम और आपस में नजदीकियां बढ़ेंगी। शीघ्र ही हम रूसी नागरिकों के लिए नि:शुल्क 30 दिन का टूरिस्ट वीजा और 30 दिन के ग्रुप टूरिस्ट वीजा की शुरुआत करने जा रहे हैं। हम मिलकर वोकेशनल एजुकेशन, स्किलिंग और ट्रेनिंग पर भी काम करेंगे। दोनों देशों के स्कॉलर्स और खिलाड़ियों का आदान-प्रदान बढ़ेगा।’
पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साझा बयान के दौरान कहा, रूसी प्रतिनिधिमंडल के शानदार स्वागत के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और सभी भारतीय सहयोगियों का धन्यवाद।
पीएम मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
पीएम मोदी ने कहा, ‘पहलगाम में हुआ आतंकी हमला हो या क्रोकस सिटी हॉल पर किया गया कायरतापूर्ण हमला, इन सभी घटनाओं की जड़ एक ही है। भारत का अटल विश्वास है कि आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर सीधा प्रहार है और इसके विरुद्ध वैश्विक एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस वर्ष अक्टूबर में लाखों श्रद्धालुओं को ‘काल्मिकिया’ में International Buddhist Forum मे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का आशीर्वाद मिला।
Putin India Visit LIVE: भारत-रूस रिश्तों में बड़ा कदम-रूसी नागरिकों को 30 दिन का मुफ्त वीज़ा, आतंकवाद पर मोदी का कड़ा संदेश








