FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Putin India Visit LIVE: “न रुकेंगे, न झुकेंगे-भारत को तेल और ऊर्जा सप्लाई जारी रहेगी, पुतिन का बड़ा बयान; आतंकवाद पर भी मोदी की सख्त चेतावनी

Putin India Visit LIVE: “न रुकेंगे, न झुकेंगे-भारत को तेल और ऊर्जा सप्लाई जारी रहेगी, पुतिन का बड़ा बयान; आतंकवाद पर भी मोदी की सख्त चेतावनी

Putin India Visit LIVE: “न रुकेंगे, न झुकेंगे-भारत को तेल और ऊर्जा सप्लाई जारी रहेगी, पुतिन का बड़ा बयान; आतंकवाद पर भी मोदी की सख्त चेतावनी।

मेहमाननवाज़ी भरे स्वागत के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद- पुतिन
रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “मैं भारत की प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू, भारत के प्राइम मिनिस्टर और हमारे सभी भारतीय साथियों को रूसी डेलीगेशन के गर्मजोशी और मेहमाननवाज़ी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं. कल पीएम मोदी ने अपने घर पर डिनर दिया, इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं

05 Dec 2025 02:51 PM (IST)
पीएम मोदी ने किया पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में भारत और रूस ने लंबे समय से कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया है. पहलगाम में हुआ आतंकी हमला हो या क्रोकस सिटीहॉल पर किया गया कायरतापूर्ण आघात — इन सभी घटनाओं की जड़ एक ही है. भारत का अटल विश्वास है कि आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर सीधा प्रहार है और इसके विरुद्ध वैश्विक एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है.

05 Dec 2025 02:42 PM (IST)
इंडिया-रूस बिजनेस फोरम बिजनेस संबंधों को नई ताकत देगा- पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति पुतिन और मुझे इंडिया-रूस बिजनेस फोरम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. मुझे पूरा विश्वास है कि ये मंच हमारे बिजनेस संबंधों को नई ताकत देगा. इससे एक्सपोर्ट, को-प्रोडक्शन और को-इनोवेशन के नए दरवाजे भी खुलेंगे. दोनों पक्ष यूरेशियन इकॉनॉमिक यूनियन के साथ FTA के शीघ्र समापन के लिए प्रयास कर रहे हैं.

Back to top button