Latest

93 साल के हुए राजनीति के ‘अटल’, जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी सहित कई नेता

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सोमवार को 93वां जन्मदिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही यूपी की राजधानी लखनऊ में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीएम मोदी ने अटल के जन्मदिन पर उन्हें बधाइयां दीं। उन्होंने कहा कि अटल के नेतृत्व में भारत ने विकास किया और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई। पीएम मोदी ने अटल के अच्छे स्वास्थ के लिए प्रार्थना की।

पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता अटल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। अमित शाह, राजनाथ सिंह और विजय गोयल भी उनके घर पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Back to top button