मध्यप्रदेश

8 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार,लोकायुक्त टीम की कार्यवाही

छतरपुर। छतरपुर जिले के एक पटवारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर अन्तर्गत आज 8 हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त सागर की टीम ने पटवारी अंकित पाठक को रंगे हाथों पकड़ा।

बताया गया कि पटवारी ने कृषि भूमि का नक्शा तरमीम करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सागर लोकायुक्त टीआई बीएम द्विवेदी की टीम ने पटवारी कार्यालय से उसे गिरफ्तार किया। राजेंद्र सिंह यादव नामक व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई है। कार्रवाई जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply