Site icon Yashbharat.com

8 साल की बेटी का महीनों से बलात्‍कार कर रहा था पिता

Rape Cases

लुधियाना। पंजाब में आठ वर्षीय बेटी के साथ पिछले कई महीनों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे आरोपी पिता को लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बीवी के दूसरी शादी करने के बाद आरोपी पिता की हैविनियत जागी थी। रविवार को लुधियाना पुलिस ने 32 वर्षीय आरोपी की गिरफ्तारी की। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और तब से ही वह अपनी 8 और 2 साल की बेटी की देखरेख कर रहा था। इसी बीच बच्चियों की मां ने कहीं और शादी कर ली।

हाल ही में महिला अपनी बच्चियों से मिली थी, जिसके बाद बड़ी बेटी ने मां को पिता की करतूत के बारे में बताया। शनिवार को महिला अपनी बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंची और उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बताया, उनकी शादी को दस साल हो गए थे। एक दिन उसका पति अपनी दोनों बेटियों को लेकर अपने गांव कानपुर चला गया और वहीं रहने लगा। आरोपी के जाने के बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली। एक साल बाद आरोपी लुधियाना पहुंचा, जहां पर अचानक उसकी मुलाकात अपनी पत्नी से हुई।

पूर्व पति की इजाजत लेने के बाद 23 मार्च को महिला अपनी बेटियों को कुछ दिनों के लिए अपने साथ अपने घर ले आई। एक दिन उसकी बड़ी बेटी ने उसे बताया कि उसके पिता पिछले आठ महीने से उसका रेप कर रहे हैं। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि वह इस बारे में अपनी मां को न बताए। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसिसटेंट सब-इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा, 376, 377 और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Exit mobile version