FEATUREDLatestराष्ट्रीय

7th pay commission latest news: 7वां वेतन आयोग : Dearness allowance और Arrear पर इस हफ्ते बात करेगी मोदी सरकार, जानें मीटिंग के 10 अहम मुद्दे

नई दिल्‍ली ।7th pay commission latest news केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते, उसके बकाए और दूसरी जरूरी डिमांड को लेकर 26 जून 2021 को National council JCM और मोदी सरकार के नुमाइंदों Department of Personnel & Training के बीच बड़ी मीटिंग होने जा रही है।

इस मीटिंग में कुल Freeze Dearness allowance समेत कुल 29 मुद्दों पर बात होगी। अगर मीटिंग सकारात्‍मक रही तो केंद्रीय कर्मचारियों की कई डिमांड पूरी हो जाएंगी।

7th pay commission latest news : बता दें कि मीटिंग का सबसे बड़ा मुद्दा Corona Mahamari के कारण महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी पर लगी रोक है। जब यह रोक हटेगी तब केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance) की एकसाथ 3 किस्‍तें मिलेंगी। इससे सैलरी में बड़ा इजाफा होगा।

7th pay commission latest news : केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) के मुताबिक जो बैठक 8 मई को होनी थी, वह अब 26 जून को होगी। मीटिंग के मुद्दे तय हो गए हैं। JCM के सेक्रेटरी (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक हम फाइनेंस मिनिस्‍ट्री और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। खास तौर पर 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत मिल रहे Dearness Allowance के एरियर को लेकर बात होगी। इसमें पेंशनरों का भी महंगाई राहत (DR) का बकाया शामिल है। हम चाहते हैं कि सरकार हमें arrear दे। अगर एकसाथ नहीं दे सकती तो किस्‍तों में इसका भुगतान किया जाए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम