Latestमध्यप्रदेश

7th pay commission DA News बिजली कम्पनियों के कर्मचारियों को तोहफा, सैलरी में होगा इजाफा

7th pay commission:- मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के लिए good news है। इस बार सरकार ने एमपी की सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 4 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा, जारी आदेश के मुताबिक सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से उनके मूल वेतन का 4 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा. उन्हें कुल 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने अपने कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत मतलब कुल 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी दी है, जो जनवरी 2023 से लागू होगी। इस तरह  कंपनी के नियमित कर्मचारियों को पिछले वर्ष 42 प्रतिशत की दर से भुगतान किया जाएगा।

गौरतलब है कि 23 जून 2023 को सीहोर के भेनरूदा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को केंद्र सरकार के बराबर करने का वादा किया। 14 जुलाई को मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता को 42% कर दिया। महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से लागू होगा।

कर्मचारियों  को मिलने वाली है  राशि

जनवरी 2023 से जून 2023 तक की बाकी राशि तीन समान किस्तों में दी जाएगी। महंगाई भत्ते में भी आनुपातिक वृद्धि की जाएगी, अगर कर्मचारी छठवां वेतनमान पाते हैं। 2014 में 30 वर्ष की सेवा करने वाले कर्मचारियों को पहले से ही तृतीय समयमान वेतन मिल रहा है। प्रदेश के कर्मचारियों को अब चतुर्थ समयमान वेतन भी देने का फैसला किया गया है। 1 जुलाई, 2023 को या उसके बाद 35 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शासकीय सेवक को चतुर्थ समयमान मिलेगा।

7.5 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ

मध्य प्रदेश में 7.5 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को सरकार के इस निर्णय से लाभ होगा। प्रदेश में लगभग 6 लाख 40 हजार नियमित कर्मचारी हैं। वहीं, लगभग 1 लाख 10 हजार कर्मचारी दैनिक वेतन पाते हैं। कुल 7 लाख 50 हजार कर्मचारियों ने बढ़े हुए डीए का लाभ प्राप्त किया है।

 

Back to top button