Thursday, May 14, 2026
Latest:
7th Pay CommissionLatestमध्यप्रदेश

7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 10 हजार के साथ सातवें वेतनमान के एरियर्स का 25% भी मिलेगा

भोपाल: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को 10 हजार रुपये त्यौहार एडवांस के साथ 7th Pay Commission सातवां वेतन आयोग के एरियर्स का 25 प्रतिशत का भुगतान भी किया जाएगा। मध्यप्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए यह बड़ी गुड न्यूज़ है।

दिवाली से मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य कर्मियों को बड़ी सौगात दी है. जिसके तहत राज्य कर्मियों को त्योहारी अग्रिम और एरियर का भुगतान किया जाएगा. इस संबंध में राज्य सरकार वित्त विभाग को भी आदेश जारी कर दिया है. सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा.

जानकारी के मुताबिक इस फैसले से राज्य के लाखों (संविदा, स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी) कर्मचारियों को ‘विशेष त्यौहारअग्रिम योजना’ के तहत लाभ दिया जाएगा. इसका मतलब यह हुआ कि नवंबर 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच दस हजार रूपये का त्यौहार अग्रिम मिलेगा. हालांकि इसका लाभ सिर्फ 40 हजार या उससे कम सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगा.

त्योहारी अग्रिम और एरियर का भुगतान करने पर राज्य सरकार पर 400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा. वहीं, शिवराज सरकार ने 7वें वेतनमान के तहत राज्य कर्मचारियों को एरियर्स की तीसरी और अंतिम किश्त के 25 प्रतिशत राशि का भुगतान नवंबर माह में ही करने का आदेश दिया है.

एरियर का भुगतान किया जाएगा. इस संबंध में राज्य सरकार वित्त विभाग को भी आदेश जारी कर दिया है. सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम