Site icon Yashbharat.com

7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में 3 फीसदी का हुआ इजाफा

7th pay commission

7th Pay Commission

7th pay commission: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। ये तोहफा महंगाई भत्ता यानी डीए का है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया है। इसके अलावा पेंशनभोगियों के महंगाई राहत यानी डीआर में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डीए और डीआर की ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से दिसंबर 2021 तक के लिए लागू होगी।

अब कितना महंगाई भत्ता: इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी हो गया है। वहीं, पेंशनभोगियों की महंगाई राहत भी इजाफे के बाद 31 फीसदी हो गई है। इस फैसले से करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 63 लाख पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी।

रकम के हिसाब से समझिए: मान लीजिए कि मूल वेतन 18 हजार रुपए है। इस वेतन वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के तौर पर 5040 रुपए मिल रहे हैं। ये रकम मूल वेतन का 28 फीसदी है। इस भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होने पर मिलने वाली रकम 5580 रुपए होगी। मतलब ये कि कर्मचारियों के वेतन में 540 रुपए (5580-5040 रुपए)  का इजाफा होगा। आप अपने मूल वेतन के आधार पर इसका कैल्कुलेशन कर सकते हैं। जितना ज्यादा मूल वेतन होगा, महंगाई भत्ता भी उसी हिसाब से बढ़ जाएगी

 

क्यों बढ़ी है रकम: दरअसल, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में छमाही आधार पर दो बार इजाफा किया जात है। बता दें कि कोरोना की वजह से लगातार तीन छमाही तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इसके बाद जुलाई में महंगाई भत्ते में 11 फीसदी का इजाफा किया गया और कर्मचारियों को 17 की बजाए 28 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। अब तीन फीसदी बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 31 फीसदी हो गया है। इसी तरह, महंगाई राहत भी बढ़कर 31 फीसदी हो गई है।

Exit mobile version